19.1 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024

यूक्रेन में 7 साल की बच्ची समेत 6 की मौत, UN ने की 240 आम नागरिकों की मौत की पुष्टि

यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग लगातार जारी है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस अपने हमले नहीं रोक रहा है। रूस बार-बार यूक्रेन से हथियार डालने की बात कह रहा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति भी अडिग हैं और वो अंत तक लड़ने की हुंकार भर रहे हैं। आज चौथे दिन भी रूस मिसाइल और रॉकेट दाग रहा है।

रूसी सेना धीरे-धीरे राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। रूसी फौजों ने कीव की घेराबंदी कर ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक, शहर से महज 4 किलोमीटर दूर रूस के फौजी पहुंच गए हैं और गोलीबारी कर रहे हैं। यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो चुके हैं। वहां उन्होंने सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जानकारी के मुताबिक रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी कब्जे की तैयारी कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत गुरुवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि ‘‘वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है’’ क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीनगर नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया

0
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता...

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा

0
नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 599.34 (0.82%) अंकों की बढ़त के...

21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान

0
नई दिल्ली।  दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के...

मतदान के दिन खुले रहेंगे उत्तराखण्ड में अस्पताल, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश

0
देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है लेकिन स्वास्थ्य...