नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्यम से कतर में भारतीय समुदाय के लोगों को कतर पोस्ट आउटलेट्स के जरिए भारत में यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जा सकती है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि यह सेवा सीमा पार से धन भेजने के लिए एक त्वरित, सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ चैनल प्रदान करती है। इससे विशेष रूप से कतर में रहने वाले बड़े भारतीय समुदाय और भारत में उनके परिवारों को लाभ होगा। यह पहल डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के साथ जोड़ती है। इससे सीमा पार से धन भेजने के लिए एक कुशल और सुविधाजनक चैनल प्रदान किया जा सके।
मंत्रालय ने बताया है कि यह सेवा कतर पोस्ट, इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म-यूपीयू-आईपी और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड-एनआईपीएल के सहयोग से विकसित की गई है।
















