19.5 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई की मांग

कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और ‘बर्नोल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने इसे डराने-धमकाने वाला और आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव से पहले ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि कोलकाता दक्षिण के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) का एक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट में बॉलीवुड फिल्म के गाने और ‘बर्नोल’ जैसी क्रीम का जिक्र होने पर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भड़क गई है। इसके बाद ममता दीदी की पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है।
दरअसल, कोलकाता दक्षिण के डीईओ विभु गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट का मकसद बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग के ‘हिंसा मुक्त चुनाव’ के संदेश को फैलाना था। संदेश को रोचक बनाने के लिए उन्होंने 1990 की मशहूर फिल्म ‘दिल’ के सुपरहिट गाने ‘हम प्यार करने वाले दुनिया से ना डरने वाले’ का इस्तेमाल किया।
निर्वाचन अधिकारी ने गाने के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि जिस तरह फिल्म में प्रेमी दुनिया की परवाह नहीं करते, उसी तरह चुनाव आयोग भी आलोचनाओं की परवाह किए बिना निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराने के अपने मिशन पर अडिग है।
विवाद गाने से ज्यादा पोस्ट के साथ लिखे गए कैप्शन को लेकर हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने अपने संदेश में असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए लिखा कि वे ‘बर्नोल और बोरोलीन’ जैसी क्रीम का भंडार तैयार रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई से उन्हें ‘जलन और खुजली’ महसूस होगी, जिसके लिए इन क्रीमों की जरूरत पड़ेगी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि कानून का हाथ इतना सख्त होगा कि लोग इसे जीवन भर याद रखेंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर इस पर कड़ी नाराजगी जताई। पार्टी का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी की ओर से ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। टीएमसी का आरोप है कि ‘गुंडे’, ‘हिस्ट्रीशीटर’ और ‘लंपट’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अधिकारी खुलेआम डराने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, यह पोस्ट आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है क्योंकि यह विभिन्न समूहों के बीच नफरत या तनाव पैदा कर सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...

आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति

0
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...

0
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व आज भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या...