नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में अभूतपूर्व परिस्थितियों में विमानन क्षेत्र को राहत देने वाला एक विचारपूर्ण और सही समय पर उठाया गया कदम बताया।
इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम एयरलाइंस के लिए अधिक स्थिरता लाने की दिशा में एक सार्थक है। कंपनी ने कहा कि इस कदम से एयरलाइंस को ग्राहकों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर लाभ पहुंचाने का अवसर भी मिलेगा।
इसके अलावा, अकासा एयरलाइंस ने कहा कि ऐसे कदम एयरलाइंस के लिए एक स्थिर परिचालन वातावरण बनाने में मदद करते हैं, जिससे वे लागतों का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर सकें और यात्रा को अधिक किफायती बना सकें।
















