22.8 C
Dehradun
Saturday, February 8, 2025

14 राज्यों में अगले पांच दिन लू का अलर्ट, आसमान से बरसती आग से पहाड़ी राज्य भी बेहाल

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। पांच दिन बाद कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बारिश होने से तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अभी और चार से पांच दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा में भी अभी कम से कम पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इन राज्यों कुछ इलाकों में भीषण तो कुछ अत्यधिक भीषण लू चलने की संभावना है। लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान भी इन इलाकों में भीषण लू चली और पारा 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इस दौरान बिहार के बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पारा पिछले कुछ दिनों से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 10 साल बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जिसके बाद तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

spot_img

Related Articles

spot_img

Latest Articles

महाकुंभ: 27 फरवरी तक चलेंगी तीन हजार से अधिक परिवहन निगम की बसें

0
लखनऊ: महाकुंभ के तीसरे चरण के लिए रोडवेज आठ से 27 फरवरी तक 3050 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें अस्थायी स्टेशनों से चलाई...

दिल्ली विधानसभा चुनाव: ये 40 सीटें तय करेंगी सत्ता की राह

0
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना होगी। दोपहर बाद यह पता चल जाएगा कि देश की राजधानी में किस पार्टी की...

पीएम ने वेव्स शिखर सम्मेलन बोर्ड से की बात, कहा- वैश्विक सांस्कृतिक क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की। उन्होंने कहा कि भारत न...

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने को सभी तीर्थ पुरोहितों...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट...

धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त...