24.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

रामनवमी पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत गिरने से 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार दोपहर रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है। कुएं में चार से पांच फीट पानी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई।

घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य भी मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 की गाड़ियां मौजूद हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। बावड़ी से अब तक 18 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी भी कई लोग बावड़ी में फंसे हुए हैं। ‌ जिन्हें बावड़ी से निकाला जा रहा है। बाकी लोगों को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि इंदौर का यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। यहां पर नवरात्रि के दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...