जम्मू: दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है।
पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्वीटर पर लिखा, निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण कार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं उन परिवारों का दर्द समझती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। हम इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमें अतीत में मौजूद आतंक के खिलाफ व्यापक सामाजिक सहमति बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। यह जरूरी है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति बहाल हो। पहलगाम हमले में नौसेना के भी एक अधिकारी की मौत हुई है। इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि इस हमले कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष) की मौत हो गई है। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, वो छुट्टी पर थे।
हमले में मारे गए 26 लोगों में से 16 के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नेपाल और एक साऊदी अरब का भी नागरिक है। इसके अलावा 10 घायल की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस को पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हुई लक्षित हत्या के विरोध में मंगलवार शाम को हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। कल बुधवार 23 अप्रैल को रियासी पूरी तरह से बंद रखने और चक्का जाम करने की घोषणा हुई है।
दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
Latest Articles
विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...
ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...
इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

















