24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

लिव इन पार्टनर के किये 35 टुकड़े, पढ़िए रोंगटे खड़े करने वाली स्टोरी

दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाएगें। यहां एक शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी और और फिर उसके शव को 35 टुकड़ों में काट कर विभिन्न स्थानों पर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी आफताब पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता श्रद्धा मुंबई स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं।यहीं पर उनकी मुलाकात आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लिव-इन में रहने का फैसला किया।

हालांकि श्रद्धा के परिवार को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद आफताब और श्रद्धा भागकर दिल्ली आ गए और महरौली के छतरपुर में रहने लगे।, लेकिन इसी बीच श्रद्धा का फोन नम्बर बन्द आने लगा।

श्रद्धा वाकर के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। जब वे आठ नवंबर को छतरपुर स्थित श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे। उस फ्लेट को बेटी ने किराये पर ले रखा था। फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला। फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बीती शनिवार को आफताब पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में इस हत्या का खुलासा हुआ

पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया कि दिल्ली आने के बाद श्रद्धा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और इसे लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे।18 मई को ऐसे ही एक झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आरी की मदद से उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए और इनसे बदबू न आए, इसलिए बड़ा फ्रिज खरीद कर उसमें इन टुकड़ों को रख दिया।

आफताब ने बताया कि वह रोजाना सुबह 2 बजे अंधेरे में एक बैग में शव के टुकड़े लेकर अपने घर से निकलता था और इन टुकड़ों को महरौली के जंगलों में अलग-अलग जगहों पर फेंकता था, ताकि उन्हें जानवर खा जाएं और उस पर किसी को शक न हो। उसे सभी टुकड़ों को फेंकने में कुल 18 दिन लगे।

दिल्ली पुलिस ने उसके बयान के आधार पर कुछ हड्डियां जंगल से बरामद की हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। पुुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। वही श्रद्धा के शव के सभी टुकड़ों को बरामद करने की कोशिश भी कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...