17.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 402 पक्षीयों की प्रजाति,13 साल बाद हुई पक्षी गणना |Postmanindia

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 13 साल बाद पक्षियों की गणना का कार्य 16 से 18 फरवरी तक चला था. जिसमें कॉर्बेट पार्क के 26 से ज्यादा क्षेत्रों में पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षी की प्रजातियों को चिन्हित करने का कार्य किया गया. पार्क के अंदर  24 टीमों ने 3 दिनों तक अलग-अलग जगह पक्षी प्रजातियों को चिह्नित कर उनकी प्रजातियों के बारे में जाना, जिसके नतीजे सामने आये हैं . कॉर्बेट पार्क में कुल 402 प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं.

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी तक अद्भुत जैव विविधता है.  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंदर 26 से ज्यादा स्थानों पर 3 दिनों तक पक्षी प्रजातियों की गणना की गई थी . यह गणना क्षेत्र के पक्षी विशेषज्ञों एवं वालंटियर के साथ की गई थी. इन 3 दिनों की गणना के दौरान इस मौसम में कुल 402 पक्षी प्रजातियों पाई गई, पक्षी की 402 प्रजातियों में से तीन हॉर्नबिल, 12 कठफोड़वा, 6-6 डव एवं किंगफिशर, 5-5 प्रवासी, गिद्ध, कबूतर और बार्बेट,15 ईगल,14 उल्लू ,8 बुलबुल, 3 बीईटर, 4 स्टोर्क और एक क्रेन की प्रजातियां एवं अन्य प्रजातियां भी पाई गई. इस चरण में आवासीय और स्थानीय प्रवासी पक्षी की कई प्रजातियों भी पाई गई . पक्षी प्रजातियों की गणना दूसरे चरण में भी की जाएगी जिससे अन्य पक्षी प्रजाति जो दूसरे मौसम में आती हैं . उनको भी गणना में शामिल किया जाएगा. इस विषय में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 16 से  18 फरवरी तक पक्षी प्रजातियों की गणना का कार्य किया गया था जो पूरे साल में जो बर्ड की प्रजातियां की गिनती की जाएगी उसका प्रथम चरण है. इसके अलावा दो और सीजन में जो पक्षी प्रजातियों की गणना की जाएगी . अभी इस सीजन में जो पक्षियों की प्रजातियों की गणना की गई थी, उन्हें कुल 402 प्रजाति के पक्षी चिन्हित किए गए हैं . इसके अलावा मॉनसून और अली विंटर में इसको फिर से रिसाइकल करके दोहराया जाएगा और पूरे साल में हमें पता चलेगा की कितनी प्रजातियां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पक्षियों की पाई जाती है.

ये भी पढ़ें: दूसरे फेज में वैक्सीनेशन के लिए ऐसे करें कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...