नई दिल्ली। देश में वक्फ बोर्ड की 58,929 संपत्तियों पर अतिक्रमण है और इनमें से 869 संपत्तियां कर्नाटक में हैं। यह जानकारी बुधवार को लोकसभा में भाजपा सदस्य बसवराज बोम्मई के सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दी। रिजिजू ने कहा कि मंत्रालय और केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी) को समय-समय पर वक्फ संपत्तियों से जुड़े कई मामलों की शिकायतें मिलती रही हैं। इन शिकायतों को उचित कार्रवाई के लिए राज्य वक्फ बोर्ड और सरकारों को भेजा जा चुका है।
देश की 58929 वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण
रिजिजू ने कहा कि भारत वक्फ संपत्ति प्रबंधन प्रणाली पर मौजूद जानकारी के अनुसार 58,929 वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण है और कर्नाटक में इनकी संख्या 869 है। वक्फ अधिनियम के अनुसार, राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ के पास इन संपत्तियों पर अवैध व्यवसाय और अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की शक्ति होती है। इसकी धारा 51 (1-ए) वक्फ संपत्ति की बिक्री, उपहार, विनिमय, गिरवी या ट्रांसफर को कभी कानूनी प्रभाव ना पड़ने वाली कार्रवाई बताती है। इस अधिनियम की धारा 56 के अंतर्गत केंद्र सरकार के 2014 में बनाए नियम राज्य वक्फ बोर्ड को इन संपत्तियों को किराये पर देने के लिए सक्षम बनाते हैं।
देश में 58 हजार वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















