16.4 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, हाल ही में मिली थी फार्मासिस्ट से चीफ फार्मासिस्ट पद पर पदोन्नति

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में तबादला किया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी फार्मास्टिों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए हैं। आपको अवगत करा दें कि फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) के पद से मुख्य फार्मेसी अधिकारी (चीफ फार्मासिस्ट) के पद पर पदोन्न किया गया है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका होती है। पदोन्नत चीफ फार्मासिस्टों की तैनाती होने से प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...