28 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिपः एसीईओ  

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पहुंचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य गतिमान है। सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 03 लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें 03 लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ अवशेष एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तरांचल प्रेस क्लब की अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता में दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल

0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर...

राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम”: सीएम

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में उत्तराखंड...

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...