21.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

मनरेगा, उपनल कर्मियों के समर्थन में उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत |Postmanindia

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उपनल कर्मियों सहित अथिति शिक्षकों और मनरेगा कर्मियों के समर्थन में घोषित उपवास पर उपनलकर्मी मनरेगा व अथिति शिक्षकों के संघर्ष को सलाम कर आरम्भ किया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपवास के समापन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैंने, अपने उपनलकर्मी ,मनरेगा व अथिति शिक्षक भाई और बहनों जो अपने बुनियादी अधिकार के लड़ रहे हैं, जीने का अधिकार. सेवा दे रहे हैं, मगर शोषण हो रहा है, राजकीय सेवा में हैं, काम कर रहे हैं, मगर अनिश्चिय की तलवार सर पर लटकी हुई है. मेरी सरकार ने कुछ प्रयास किये थे, वो राजनीति के भेंट चढ़ गये, नहीं तो अभी तक उपनलकर्मी और उनकी जो चुनौती है, उसका समाधान निकल गया होता. यही स्थिति हमारे अतिथि शिक्षकगणों की भी है. मैं, इनके लिये बहुत चिंतित हॅू और इसलिये आज मैंने एक घंटे के मौन उपवास के माध्यम से इनकी समस्या को हल करने के लिये सरकार से आग्रह किया है और मैं, राज्य सरकार से व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूंँ कि वो हस्तक्षेप करें.

ये सीधा-सीधा मामला है, कोई भी कोर्ट, कोई भी कानून, किसी भी सरकार अन्याय को दूर करने के लिये नहीं रोकता है और उपनलकर्मियों के साथ स्पष्टतः अन्याय हो रहा है, अतिथि शिक्षकों के साथ स्पष्टतः अन्याय हो रहा है और अब इस अन्याय के शिकार मनरेगा कर्मी भी हो रहे हैं और उनसे कहा जा रहा है, ज्वाइन करो नहीं तो तुमको बर्खास्त कर दिया जायेगा, वो केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं और वो अधिकार मांग रहे हैं जो एक मंत्रीमण्डल ने उनको दिया है, कांग्रेस के समय में जो निर्णय हुआ था, आप उस निर्णय को एक शासकीय आदेश से नहीं बदल सकते हैं, लेकिन बदल दिया गया है, वो लोग राज्य सरकार के सम्मुख निरन्तर दस्तक दे रहे हैं, तीसरी बार आज मैं उन पर बात कर रहा हॅू, तो ये सब संघर्षरत लोगों को मेरा यह मौन उपवास समर्पित है.उन्होंने अपना उपवास प्रातः 11 से 12 तक किया.

यह भी पढ़ें: सीएम के आदेश पर नर्सिंग भर्ती परीक्षा स्थगित, अगले माह जिलेवार होगी परीक्षा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...