27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

सीएम धामी से PCS एशोसियेशन के पदाधिकारियों की मुलाकात, इन मसलों पर हुई चर्चा |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास  और अधिक मजबूत हो सके.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा. संघ ने लंबित ग्रेड पे ,पदोन्नति व आईएएस में इंडक्शन सहित अन्य मांगों  को लेकर भी अपनी बात रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया . इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों में आलोक पांडेय , प्रताप शाह , गिरधारी सिंह रावत, नरेंद्र सिंह कुरियाल  प्रशांत आर्य, बीएल राणा, अभिषेक त्रिपाठी ,गिरीश गुणवंत, हरबीर सिंह, राम जी शरण शर्मा , ललित नारायण मिश्र, बीर सिंह बुधियाल सुंदर सिंह सेमवाल  देवानंद , अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सीएम धामी ने बाँटे विभाग, सतपाल, यशपाल और धन सिंह को भारी भरकम विभाग

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...