22.8 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उप डाकघर गैरसैंण में हुई 32 लाख की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

चमोली: आपको याद होगा 11 जुलाई को चमोली जिले के उप डाकघर गैरसैंण का ताला तोड़कर 32 लाख की नकदी चोरी की गई थी। वही आज मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 20 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अगले 3 दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, रहे सतर्क

आपको बता दें कि गैरसैंण थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित उप डाकघर गैरसैंण किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यहां इसी साल 11 जुलाई को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर डाकघर में ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस डाकघर पहुंची तो वहां रखी 31 लाख 37 हजार 972 रुपये की नकदी गायब मिली।

मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर और सीओ कर्णप्रयाग विमल प्रसाद ने जांच को लेकर थानाध्यक्ष गैरसैंण के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम का गठन किया।जांच के बाद आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उन्होंने कैलाश नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी चंडीखेत, रानीखेत अल्मोड़ा, नरेन्द्र सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी अल्मोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनके पास से 20 लाख रुपये नगद, एक बाइक, आइफोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...