24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

यूपी के सांसद की उत्तराखंड में दबंगई, पुजारियों से की गाली गलौच

जागेश्वर: संस्कारों और सभ्यता का पाठ पढाने वाली भाजपा के नेता इन दिनों एक खास वजह से चर्चाओं में हैं, मामला मंदिर के दर्शनों से जुड़ा हुआ है जहाँ बीजेपी सांसद ने कम समय होने का हवाला देते हुए मंदिर समिति को गाली गलौच देकर जमकर बरस पड़े । जी हां जागेश्वरधाम में पूजा-अर्चना करने आए बरेली जिले की आंवला संसदीय सीट से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप विवादों में घिर गए हैैं। सावन के महीने में वह यहां मत्था टेकने आए थे, लेकिन मंदिर के पुजारियों से उनका टकराव हो गया। पुजारियों का कहना है कि मंदिर बंद होने का समय शाम छह बजे है। सांसद जब 6 बजे से ज्यादा समय पूजा-अर्चना में बिताने लगे तो उनको नियमों की जानकारी दी गई। पुजारियों के मुताबिक इस बात पर वह भड़क गए और खुद को भाजपा का सांसद होने का हवाला देते हुए दबंगई दिखाने लगे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने उन पर गाली-गलौच करने और मंदिर के प्रबंधक व पुजारी से धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि सुरक्षा गार्डों ने विवाद में बीच-बचाव किया। इसको लेकर पुजारियों में आक्रोश है, साथ ही कार्रवाई की मांग की जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी का कहा मामले की जांच की जा रही है।इधर, बरेली जिले की आँवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप का कहना है कि वह जागेश्वरधाम जाते रहते हैं, सावन में भोलेनाथ के दर्शन के लिए इस बार भी गए। वहां पर समय से पहुंच गया था, बाबजूद मंदिर प्रबंधक ने एक हजार रुपए अदा करने को कहा। पूछने पर साफ जबाब नहीं मिला तो उन्होंने यह भी बताया कि वह यहां आस्था रखते हैं, आते-जाते रहते हैं। लेकिन खराब व्यवहार करते हुए उन्होंने उन्हें पूजा-अर्चना करने से रोक दिया। सांसद के इस कृत्य को लेकर जहाँ एक ओर उत्तराखंड बीजेपी बैक फुट पर है वहीँ दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का जमकर विरोध हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...