21.5 C
Dehradun
Friday, June 12, 2026


spot_img

ऊर्जा निगम की हड़ताल स्थगित, सरकार ने दी बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लंबी वार्ता के बाद ऊर्जा निगम कर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है. इधर सरकार ने बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग/ संविदा/ उपनल कर्मचारियों ऊर्जा भत्ता दिए जाने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं. यूपीसीएल के एमडी दीपक रावत ने निगम के निदेशक मंडल की 99 हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत ऊर्जा क्षेत्र में उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे कार्मिकों को जोखिम भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस क्रम में यूपीसीएल में आउटसोर्सिंग के जरिए समूह ख में ₹1000, समूह ग में ₹800, समूह ग (अ.कु.) में ₹700 तथा समूह घ में ₹600 मासिक जोखिम भत्ता देने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही बिजली घरों में नाइट शिफ़्ट में तैनात तृतीय श्रेणी की परिचालकीय कर्मचारी को प्रतिपाली ₹585 तथा चतुर्थ श्रेणी के परिचालकीय कर्मचारी को ₹360 रुपए भुगतान किया जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

0
नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस,...

विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा...

0
नई दिल्ली।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास...

केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

0
नई दिल्ली। असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए केंद्र सरकार, असम तथा नागालैंड की सरकारों के...

अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा ऐसे समय में भी विश्व को प्रेरित करती है जब कई...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की, 18...

0
देहरादून।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...