20.4 C
Dehradun
Saturday, May 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड : ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, दो भाइयों की मौत

टिहरी: बीते दिन चंपावत में अंगीठी की गैस से एक महिला की मौत हो गई थी तो वहीं अब टिहरी के विकास खंड भिलंगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत से हैं जहां ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी की गैस से दो भाइयों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चड़ोली तोक में बीते रात्रि को मकान सिंह नेगी के पुत्र अनुज (16) और आशीष (17) माता-पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे।कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ते थे। हर रोज की तरह वह भी अंगीठी को कमरे में ले गए। सुबह देर तक दोनों भाई उठे नहीं। उनके पिता ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

अनहोनी की आशंका पर पिता ने अन्य लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर चित्त अवस्था में पड़े थे। शोर शराबा होने पर गांव के लोग जमा हो गए। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बताया कि दोनों मृतक भाई कक्षा 11 वीं पढ़ते थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्‍त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार...

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकिंग धोखाधड़ी के 10 हजार से अधिक मामले दर्ज

0
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने खबर दी है कि वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में बैंक और वित्‍तीय संस्‍थानों में धोखाधड़ी के कुल मिलाकर 10 हजार...

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रौद्योगिकी और नागरिक भागीदारी सहित चार स्तरीय सुरक्षा उपायों...

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमाओं को सुरक्षित करना और अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना राष्‍ट्र की जनसांख्यिकी सुरक्षा...

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय...

0
पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा...

असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरो की पासिंग आउट परेड में राज्यपाल ने...

0
देहरादून/शिलांग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों...