36.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

जम्मू: कुलगाम में बैंक में घुसकर मैनेजर की हत्या, राजस्थान के थे विजय कुमार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग्स थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकवादियों ने अब बैंक में घुसकर मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है।विजय कुमार को हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार को ही आतंकवादियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बडगाम में तहसील परिसर में घुसकर कर्मचारी राहुल भट की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही कश्मीरी पंडितों का आंदोलन चल रहा है और वे खुद की सुरक्षा तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

बैंक मैनेजर की इस तरह से हत्या होने के बाद कश्मीर घाटी में स्थानीय हिंदू अल्पसंख्यकों और प्रवासी लोगों में खौफ बढ़ गया है। इस साल की शुरुआत से ही लगातार टारगेट किलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 5 महीनों में यह 17वां मामला है, जब इस तरह से किसी आम नागरिक या कर्मचारी की हत्या की गई है। बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हिंदुओं एवं सिखों को सुरक्षित ठिकानों पर पोस्टिंग देने की बात कही थी, लेकिन अब इस मामले ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। दरअसल बैंक के अंदर घुसकर इस तरह की हत्या किए जाने से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर प्रवासी और अल्पसंख्यक कहां सुरक्षित हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आतंकियों इलाकाई देहाती बैंक की शाखा में घुसकर मैनेजर को गोली मार दी। यह बैंक ब्रांच आरे मोहनपोरा इलाके में स्थित है। मारे गए बैंक मैनेजर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के हैं। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विजय कुमार को गोलियां लगने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि होम मिनिस्टर अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा की दिल्ली में 3 जून को मीटिंग होने वाली है। इस बैठक में कश्मीर में वह टारगेट किलिंग्स की समीक्षा कर सकते हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी शामिल हो सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...