24.6 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

PM मोदी के जन्मदिन पर शहीदों के आवास पहुँचकर सीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके उपरांत उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...