18.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

आज से शुरू होगा Abu Dhabi T10, इन स्टार खिलाड़ियों में होगी भिड़ंत

रोमांच से भरे क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप अबू धाबी T- 10 लीग 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। मनोरंजन से भरे इस लीग में दुनिया भर के कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंने को तैयार हैं। इस लीग के पहले मुकाबले मे कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स बांग्ला टाइगर्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में खेल जाएगा।

आठ टीमों के बीच मुकाबला

इस साल के संस्करण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हुई हैं। जिसमें स्ट्राइकर्स और मॉरिसविले सैंप आर्मी की शुरुआत के साथ टीमों की संख्या आठ हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप जीतने के बाद यूएई में शामिल होने के बाद मोईन अली मोरिसविले फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि लांस क्लूजनर इसमें मुख्य कोच हैं। स्ट्राइकर्स को कार्ल क्रो द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा और युवराज सिंह के मेंटर के रूप में होने से भी टीम को मदद मिलेगी।

भारत में कैसे देखे अबू धाबी T10

Viacom 18 भारत में अबू धाबी टी10 लीग 2022 का आधिकारिक प्रसारण किया जाएगा। इसलिए कलर्स सिनेप्लेक्स एसडी (हिंदी), कलर्स सिनेप्लेक्स एचडी (अंग्रेजी), और रिश्ते सिनेप्लेक्स (हिंदी) जैसे टीवी चैनल अबू धाबी टी10 लीग 2022 का सीधा प्रसारण पेश करेंगे। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग वूट ऐप या जियो सिनेमा ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

अबू धाबी T10 में शामिल होंगे प्रसिद्ध क्रिकेटर

भारतीय खिलड़ियों में सुरेश रैना, हरभजन सिंह और एस श्रीसंत ने भी प्रतियोगिता के लिए साइन अप किया है। इस टूर्नामेंट में 140 क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट के कुछ सबसे प्रसिद्ध नाम शामिल होंगे, जिनमें इयोन मोर्गन, डेविड मिलर, आदिल राशिद, वानिन्दु हसरंगा और एलेक्स हेल्स शामिल हैं। अबू धाबी में अगले 12 दिनों में निर्धारित 33 मैच के साथ प्रत्येक टीम एक बार एक-दूसरे का सामना करेगी। शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर के लिए आगे बढ़ेंगी। इसका विजेता 4 दिसंबर रविवार को फाइनल में भिड़ेगा। तीसरे और चौथे स्थान के बीच के एलिमिनेटर के विजेता का सामना वर्चुअल सेमी-फाइनल में क्वालीफायर के हारने वाले से होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...