14.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: धामी कैबिनेट की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक पर 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अब प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रवृति दी जाएगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना को मंजूरी मिल गई है। अब प्रदेश में हर साल टॉप थ्री आने वाले छात्रों को हर महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। ग्रेजुएशन के लिए 3000, 2000, 1000 रुपये प्रति महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएशन में 5000, 3000 और 2000 छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी।

पर्यटन विभाग में 37 पद बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में 12 पद बढ़ाए गए हैं। जबकि जिलों में 25 पद बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही आवास विकास विभाग में रेरा की नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिल गई है। नवीन चकराता टाउनशिप में 40 गांव ऐड किए गए हैं। ये टाउनशिप मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आएगा

खनन की नियमावली में संशाधन हुआ है। खनन पट्टों की जांच के नियमो में संशोधन किया गया है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम क्षेत्र में चार चिंतन शिविर बनाए जाएंगे। ये चार चिंतन शिविर पर्यटकों के लिए बनाए जाएंगे।

भारत सरकार से नैनीताल से हल्द्वानी हाईकोर्ट शिफ्ट होने को लेकर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। 26.08 हेक्टर जमीन हाईकोर्ट के लिए हस्तांतरित की गई है। वित्त विभाग, बजट पास होने के तुरंत बाद जिलों को योजनाओं के बजट की जानकारी देगा। पहले दिसंबर महीने में जानकारी देने का प्रावधान था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया।...

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर...

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में-चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के...

राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों...

0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव...

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के...