27.3 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

दून में भू-माफियाओं ने सरकारी भूमि में कर डाली प्लॉटिंग, प्रशासन ने की कार्रवाई

देहरादून: कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा उप जिलाधिकारी डोईवाला के संज्ञान में लाया गया कि डोईवाला तहसील के अंतर्गत ग्राम संगतियावाला में निजी भूमि के साथ ही सरकारी भूमि कुल लगभग 30 बीघा भूमि में कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर तथा बिना अनुमति के प्लॉटिंग की गई है ।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा मोहम्मद शादाब तहसीलदार डोईवाला के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित कर मौका निरीक्षण एवं पैमाइश कराया गया। निरीक्षण एवं पैमाइश में टीम द्वारा लगभग 10 बीघा राजकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग किया जाना पाया गया । मौके पर अवैध रूप से एक भवन , गेट, चार दिवारी तथा सीसी मार्ग का निर्माण भी कर दिया गया था।

मौके पर उपस्थित कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि प्रॉपर्टी डीलर्स तथा भूमि विक्रेताओं द्वारा सरकारी भूमि को निजी भूमि बताकर कुछ व्यक्तियों को विक्रय किया गया है। मौके पर कुछ लोगों द्वारा क्रय की गई भूमि पर चारदीवारी तथा कांटेदार बाड़ आदि की गई थी जिसे ध्वस्त कर दिया गया है तथा कब्जा हटा दिया गया है। साथ ही टीम द्वारा राजकीय भूमि को चिन्हित करते हुए अवैध कब्जा हटा गया है । मौके पर बने हुए अवैध भवन चारदीवारी, गेट तथा सीसी मार्ग को भी ध्वस्त कर दिया गया है । इस भूमि पर उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा क्रय, विक्रय तथा निर्माण आदि पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है तथा खतौनी में इसकी प्रविष्टि करने का आदेश तहसीलदार को दिया गया है ताकि भूमि क्रय करने वाले अन्य लोग धोखाधड़ी से बच सकें। इसके साथ ही राजकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर तथा निजी भूमि विक्रेता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है ।

उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा स्थानीय लोगों तथा भूमि क्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व संबंधित प्रॉपर्टी डीलर या भूमि विक्रेता से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से स्वीकृत लेआउट की प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले। इसके साथ ही भूमि के राजस्व अभिलेखों तथा कब्जा आदि का परीक्षण अनिवार्य रूप से करवा लें।

अतिक्रमण हटाने वाली टीम में मोहम्मद शादाब तहसीलदार डोईवाला, उत्तम रमोला चौकी प्रभारी जौलीग्रांट, सरदार सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक, अब्दुल हफीज नगरपालिका डोईवाला, पंकज रावत ग्राम प्रधान कालूवाला , जयप्रकाश जोशी पूर्व प्रधान कालू वाला उपस्थित हुए ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 06...

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियांः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत...

मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न...

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...