32.5 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

भाजपा शासित राज्यों में देश के टॉप फेसबुक फ़ॉलोअर्स वाले CM बने धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोग उनके सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के मुरीद हो रहे हैं। यह बात सोशल मीडिया के ताज़ा आँकड़े स्पष्ट करते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों में सबसे शीर्ष पर हैं। पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पर फॉलोवर की संख्या 76 लाख के पार हो गई है। देशभर में यह पहला मौक़ा है जब इतने कम समय में किसी सीएम की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी हो।

मुख्यमंत्री धामी का ग्राफ़ बीते 2 वर्ष के अंतराल में राष्ट्रीय स्तर के नेता के तौर पर तेजी से उभारा है। एक के बाद एक बड़े निर्णय से पुष्कर सिंह धामी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड में रहे हैं और लगातार उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ रही है। देश के प्रमुख भाजपा शासित राज्यों की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी फ़िलहाल 76 लाख फ़ॉलोवर्स के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनकी के फॉलोअर्स की संख्या 75 लाख है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख है। जबकि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विसवा शर्मा के 18 लाख फ़ॉलोवर्स हैं। महाराष्ट्र में भाजपा – शिवसेना गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 10 लाख फ़ॉलोवर्स हैं जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के फॉलोअर्स की संख्या 7.5 लाख है ।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 2.69 लाख है जबकि अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के फॉलोअर्स की संख्या 2.7 लाख है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह के फॉलोअर्स की संख्या 2.5 लाख है। जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के फेसबुक पर फ़ॉलोवर्स की संख्या 2.46 लाख है। इसी प्रकार गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के फॉलोअर्स की संख्या 2.1 लाख हैं।

भारत में हैं 35 करोड़ यूजर

भारत में बीते एक दशक में फेसबुक तेज़ी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोशल मीडिया यूजर्स में सबसे ज्यादा संख्या फेसबुक यूजर्स की है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में 35 करोड़ फेसबुक यूज़र्स हैं। जबकि वर्तमान में 2.3 करोड़ लोग ट्विटर का इस्तमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के इतिहास में अब तक के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनको राष्ट्रीय फलक पर इतने कम समय में बड़ी पहचान मिली है। सीएम धामी के सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ते हुए ग्राफ़ ने उनके दुश्मनों को भी पस्त कर दिया है। राजनीतिक जानकारी मान रहे हैं कि सीएम धामी का ग्राफ़ यूँ ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी तुलना राष्ट्रीय फलक के बड़े शीर्ष नेतृत्व के साथ की जा सकेगी।

सीएम धामी की ने 4 जुलाई 2021 को ऐसे समय पर उत्तराखंड की कमान संभाली थी जब चुनावों के लिए बहुत कम समय शेष था। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा रैलियों और जनसभाओं को करते हुए भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई थी। सीएम बनने के बाद समान नागरिक संहिता, UCC, सख़्त नक़लविरोधी क़ानून, धर्मांतरण क़ानून जैसे अनेक ऐसे मामले हैं जिनकी वजह से सीएम पुष्कर सिंह धामी का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...