23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना

देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष- उल्लास और देश को गौरान्वित करने वाला क्षण है। आज का यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में श्री रामलला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। आज का यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...