35.5 C
Dehradun
Wednesday, June 24, 2026


spot_img

अधिकारियों की मेहरबानी से लगातार नदियों का सीना चीर रहे माफिया  

देहरादून। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जहां एक ओर पूरा अमला चुनाव सम्‍पन्‍न कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर खनन विभाग के अधिकारियों की  मेहरबानी से माफिया लगातार नदियों का सीना चीर रहे हैं। इनको कोई रोकने वाला नहीं है। रविवार को माफियाओ ने दर्जनों मशीनों को नदियों में उतार कर पानी में ही खनन करना शुरू कर दिया, लगातार विभागीय अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
बतातें चलें कि पिछले लम्‍बे समय से पछवादून में खनन माफियाओं ने आतंक मचाया हुआ है। यहां छोटी से लेकर बड़ी नदी तक को माफियाओं ने नहीं बख्‍शा है। कभी निजी पट्टों के नाम पर तो कभी एन एच के नाम पर माफिया लगातार नदियों का सीना चीरने पर लगे हुए हैं। हालात यह है कि पहले जब हाईकोर्ट ने नदियों  में मशीनों से खनन पर रोक लगाई थी तो माफिया अधिकारियों के साथ मिलकर चोरी छिपे नदियों का सीना चीरने पर लगे हुए थे। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट से नदियों की सफाई के नाम पर मशीनों से खनन की परमिशन मांगी तो अधिकािरयों की वल्‍ले वल्‍ले हो गयी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ साफ कहा कि किसी भी ऐसी नदी में खनन नहीं किया जाएगा जिसमें पानी बह रहा हो। खनन सिर्फ उस स्‍थान पर होगा जहां नदियों में मलबा भरा हुआ होगा। इसी आदेश को हथियार बनाते हुए अधिकारियों और माफियाओं के गठजोड़ ने कमाल करना शुरू कर दिया। यहां ड्रेजिंग के नाम पर अवैध खनन को वैध रूप दिया जा रहा है। नदियों में हाईकोर्ट के आदेशों को ताक पर रख कर लगातार दर्जनों मशीनों को नदियों में उतार कर हर रोज लाखों का खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्‍व का चूना लगाया जा रहा है। इसमें खनन विभाग के अधिकारियों की मीलीभगत साफ दिखाई दे रही है। जिला खनन अधिकारी तो ऐसे अधिकारी हैं जो कि पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठै हैं। ये अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी गुमराह करने से नहीं चूक रहे हैं। कई बार इनको स्‍थानीय लोग सूचना देते हैं और ये साफ साफ कहते हैं कि वरिष्‍ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी है मैं कुछ नहीं कर सकता हूँ। इस तरह से इन अधिकारियों की मिली भगत से एन एच के नाम पर और ड्रेजिंग के नाम पर नदियों का सीना चीरा जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा, भारत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार...

सरकार ने कहा–अल नीनो के कारण कमजोर मॉनसून के संभावित असर से निपटने में...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अल नीनो के कारण मानसून के संभावित दुष्‍प्रभाव से निपटने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण के दूसरे समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार देश के...

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

0
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक आज नई दिल्ली में हुई। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार...

बीएलओ और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख...