26.7 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका समेत विविन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...