24.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का निकला रोड शो

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को रामनगरी आगमन पर अयोध्यावासी में भारी उत्साह रहा। पीएम के रोड शो को देखने के लिए अयोध्या में लोगों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा गया। उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क रहीं। पीएम ने रोड शो के बाद एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है।
पीएम के आने से तीन दिन पहले ही उनका विशेष सुरक्षा दस्ता यहां पहुंच गया था। एसपीजी की देखरेख में पीएम की सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री यहां करीब दो घंटे रहे।
शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक पीएम का राममंदिर में दर्शन पूजन और रोड शो का कार्यक्रम रहा। पीएम ने पहले रामलला का दर्शन किए और बाद में रोड शो आरंभ किया। सुग्रीव किला से लता चौक तक एक घंटे के रोडशो के बाद वह एयरपोर्ट वापस आए।
कार्यक्रम स्थल श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने के बाद सीएम योगी का करीब आधे घंटे का समय आरक्षित रहा। पीएम की अगुवानी के बाद सीएम उनके साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के आवागमन मार्ग पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर अयोध्याधाम जंक्शन तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पीएम के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए पूरे मार्ग के किनारे बैरीकेडिंग रही।
रोड शो मार्ग पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। ड्यूटी प्वाइंटों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके अतिरिक्त सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई । पीएम के आगमन के समय आवागमन मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...