देहरादून। सतर्कता विभाग ने लाइनमैन व हेल्पर लाइनमेंन विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को बिजली कनेक्शन लगाने की एवज में 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथांे गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि मेरे मकान को बने हुये 10 साल हो गये हैं पहले मेरे मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन मेरे बेटे के नाम पर था। मैने 22 फरवरी 2024 को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था। तदुपरांत मेरे द्वारा क्षेत्र के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया गया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ मेरे आवास पर आये और बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया तथा दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर रू. 5000 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता उसके विरूद्द कानूनी कार्यवाही चाहती है। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। 7 मई को शशेन्द्र सिंह रावत, लाईनमैन और प्रमोद, हेल्पर लाईनमेंन, को विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को महेन्द्र चैक, प्रेमनगर देहरादून से शिकायतकर्ती से रू0 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
4,500 रू रिश्वत लेते लाइनमैन व हेल्पर लाइनमैन रंगे हाथों पकड़े गए
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...
सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...
संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026
नई दिल्ली। राज्यसभा की स्वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...
















