वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन करोड़ दो लाख छह हजार 889 रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। उनके हाथ में 52,920 रुपये हैं। बीते पांच साल में प्रधानमंत्री ने 84,40,870 रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया है। प्रधानमंत्री ने न कोई लोन ले रखा है और न उन पर किसी का बकाया है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा नहीं है।
अहमदाबाद के सोमेश्वर टेनमेंट्स, रानीप के मूल निवासी 73 वर्षीय प्रधानमंत्री मोदी ने 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। प्रधानमंत्री की आय का जरिया पीएमओ से मिलने वाला वेतन और बैंक से मिलने वाला ब्याज है। एसबीआई के गांधीनगर स्थित शाखा में उनके खाते में 73,304 रुपये और वाराणसी स्थित खाते में 7000 रुपये हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनके नाम से दो करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपये की एफडी है। प्रधानमंत्री के पास 9,12,398 रुपये का नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट है। इसके अलावा उनके पास 45 ग्राम सोने की चार अंगूठी है, जिनकी कीमत 2,67,750 रुपये है। वर्ष 2023-24 में टीडीएस रिटर्न से 3,33,179 रुपये मिले। प्रधानमंत्री के पास कृषि योग्य या आवासीय जमीन नहीं है। उनके पास अपना रिहायशी मकान नहीं है और एक भी निजी वाहन नहीं है।
पीएम मोदी तीन करोड़ की संपत्ति के मालिक, न कोई बकाया है और न मुकदमा
Latest Articles
रामनगर-देहरादून रेल सेवा को स्वीकृति, उत्तराखंड को बड़ी सौगात
देहरादून। गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की रेल सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि रामनगर से...
सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया आंधी-तूफान और बारिश से हुई स्थिति का जायजा
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन...
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं...
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्तार के लिए सेल...
डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्यम और डॉक्टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...
















