28.6 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में एक और ट्रेवल एजेट गिरफ्तार

देहरादून। महाराष्ट्र के 30 सदस्य दल का फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले ट्रेवल एजेंट को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2024 को ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्रेशन जांच सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियोंध्वाहनो की जांच के दौरान महाराष्ट्र से आये यात्रियों के 30 सदस्यीय दल (16 पुरुष, 14 महिलाएं) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जांच करने पर उनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये, जिनमें तारिखों में कूटरचना कर उन्हें बदला गया था।
जिसके सम्बंध में दल में आये यात्रियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा अपने 30 सदस्यीय दल का चारधाम की यात्रा के लिये हरिद्वार की कोनार्क ट्रैवल्स से 21 मई 2024 से 30 मई 2024 तक दो धामो की यात्रा हेतु रेजिस्ट्रेशन करवाना बताया गया, साथ ही उक्त फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को ट्रैवल एजेन्सी की ओर से अभि नाम के एजेंट द्वारा उन्हें व्हाटसएप के माध्यम से उपलब्ध कराना बताया गया। उत्तफ सम्बंध में दल के साथ आये यात्री सागर नेमिनाब मगड़म द्वारा थाना ऋषिकेश में सम्बन्धित ट्रैवल्स एजेन्सी के विरूद्व दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित ट्रेवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल एक टीम का गठन कर हरिद्वार रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी को संचालित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए एक आरोपी को 22 मई 2024 को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश पुत्र पूर्ण चंद निवासी गली नंबर 4 टीबड़ी रानीपुर मोड थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...

0
नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...