29.1 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

एक्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

नई दिल्ली। एक्जिट पोल के नतीजों के विपक्षी दलों ने सिरे से खारिज कर दिया है। एक्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्षी दलों का तनाव रविवार को सामने आने लगा। एक्जिट पोल के नतीजों को फर्जी बताते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दल के राज्य कमेटियों एवं प्रत्याशियों से बात की और शाम में विपक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग से मिला। विपक्ष ने आयोग से ईवीएम में वोटों की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती कराने और उसके नतीजे को सार्वजनिक करने की मांग की। विपक्ष ने आशंका जताई कि पोस्टल बैलेट के वोटों की मदद से चुनाव के नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से यह भी आग्रह किया कि वोटों की गिनती नियमों के तहत हो।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम तीसरी बार एक साथ चुनाव आयोग से मिलने आए हैं। नियमों के तहत पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होती है। हम चाहते हैं कि उसके नतीजे भी ईवीएम की गिनती से पहले बता दिए जाएं। माकपा के सीताराम येचुरी ने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी से निगरानी करने एवं कंट्रोल यूनिट को सत्यापित (वेरिफिकेशन) कराने की भी मांग की। कहा कि मशीन से जो आंकड़े आएं उन्हें कन्फर्म किया जाए। येचुरी ने कहा कि ईवीएम के सील को तोड़ने से पहले उसे काउं¨टग एजेंट से वेरिफाई करने कराया जाए। आयोग से मिलने वाले विपक्षी नेताओं में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, भाकपा के डी. राजा, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, माकपा के सीताराम येचुरी, सपा के रामगोपाल यादव, डीएमके के टीआर बालू, राजद नेता संजय यादव एवं नासिर हुसैन शामिल थे।इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों के अपने दल के नेताओं एवं प्रत्याशियों से ऑनलाइन बात की। जयराम रमेश ने बताया कि सबका मानना है कि विपक्षी गठबंधन को 295 सीटों से कम नहीं मिलने जा रही है, बल्कि इससे ज्यादा मिलेगी।
कांग्रेस ने एक्जिट पोल को सरकारी बताया और कहा कि चार जून को जीत हमारी होगी। बैठक में प्रत्याशियों से आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वोटों की गिनती के दिन सबको सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई। जयराम रमेश ने एक-एक कर सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं को मीडिया के सामने ऑनलाइन प्रस्तुत कराया, जिसमें सबने दावा किया कि उनके राज्य में आइएनडीआइए के प्रत्याशी सबसे आगे हैं।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल...

0
नैनीताल। लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट...

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया...

0
देहरादून: अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नवनिर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम-खम

0
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ...

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। उन्होंने आज...