नई दिल्ली। एनआईए ने गुरुवार को मणिपुर में हिंसा बढ़ाने और पूर्वोत्तर राज्य में आतंक फैलाने के लिए रची गई उग्रवादियों और आतंकवादी संगठनों की अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित एक मामले में इंफाल हवाई अड्डे से एक प्रमुख आरोपित को गिरफ्तार किया है।
कुकी नेशनल फ्रंट-मिलिट्री काउंसिल के सदस्य थोंगमिनथांग हाओकिप उर्फ थांगबोई हाओकिप उर्फ रोजर को पिछले साल 19 जुलाई को एनआइए द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तार किया गया है।
एनआईए की जांच के अनुसार, यह साजिश कुकी और जोमी विद्रोहियों ने रची थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों एवं पड़ोसी म्यांमार में स्थित आतंकवादी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। इस साजिश का उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाना और हिंसक हमलों के जरिए भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था।
बयान में कहा गया है कि आरोपित उग्रवाद और हिंसा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में शामिल पाया गया। रोजर मणिपुर में अस्थिरता बढ़ाने और लोगों के मन में आतंक पैदा करने के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए म्यांमार के उग्रवादी समूह कुकी नेशनल फ्रंट-बर्मा के संपर्क में था।
मणिपुर में हिंसा बढ़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















