25 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

11.69 लाख से अधिक मरीजों ने उठाया आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना अपनी रफ्तार पर है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन व जागरूकता अभियान के चलते प्रदेश में अभी तक 56.68 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं लाभ की बात करें तो अभी तक 11.69 लाख से अधिक मरीज आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस उपचार में 2342 करोड का व्यय भार सरकार ने उठाया जो मरीजों के उपर पड़ना था।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना संजीवनी से कम नहीं है। जन-जन तक इस योजना लाभ पहुंचे इसके लिए पूरे सिस्टम को निर्देशित किया गया है। समाज के आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक भी योजना का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। जगह जगह पर आयुष्मान शिविर के अलावा जागरूकता कार्यक्रमों से योजना की सुगमता में इजाफा हुआ है। दिव्यांग जनों को भी अभियान चलाकर योजना में शामिल किया जा हरा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 56 लाख 68 हजार 807 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 11 लाख 69 हजार 263 बार मरीज निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। निशुल्क उपचार सेवा में 2342 करोड़ रूपए का व्यय भार मरीजों के उपर से बचाया गया है।  योजना के सूचीबद्ध अस्पतालों को भी आयुष्मान के तहत भर्ती मरीजों के हित में गंभीर तथा उनके साथ सकारात्मक रहने के निर्देश भी खासतौर पर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुपालन में आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए चेशायर होम्स इंडिया में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन दर्जन से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्राधिकरण की ओर से नितेश यादव, आयुष्मान मित्र कुश भंडारी स्टेट कोऑर्डिनेटर मन्नू त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...