देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।
समिति द्वारा प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन के लिए और राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अपनी संस्तुति दी गई है। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ए0पी0 अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मण्डल के0एस0 नगन्याल शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे
चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन को गठित समिति ने सीएम को सौंपी अपनी संस्तुति
Latest Articles
राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...

















