28 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी का 13 जुलाई को मुंबई दौरा; 15870 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुंबई: प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पश्चिमी उपनगर के नेस्को सेंटर (गोरेगांव) में एक सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक की तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को मुंबई आ रहे हैं। जहां 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसके दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुणे में भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार मुंबई आ रहे हैं। राज्य सरकार का मानसून सत्र 12 जुलाई को समाप्त होगा। 13 जुलाई को प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने वाले हैं। जिसमें गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली ठाणे लिंक रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होंगे। गोरेगांव-मुलुंड मेट्रो परियोजना की लागत 6300 करोड़ रुपये और बोरीवली ठाणे लिंक रोड परियोजना की लागत 8400 करोड़ रुपये है। इसक अलावा प्रधानमंत्री दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट से ग्रांट रोड तक एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी करेंगे, इस परियोजना की लागत 1170 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पश्चिमी उपनगर के नेस्को सेंटर (गोरेगांव) में एक सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक की तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 6 में से सिर्फ 2 सीटें जीतने में कामयाब रहा।
प्रधानमंत्री के मु्ंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह मुकेश अंबानी के छोटे बेट अनंत अंबानी की शादी में शिरकत कर सकते हैं। जिसकों देखते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्राइडेटन होटल के आसपास की बिल्डिंग को सुरक्षित किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...