भद्रवाह। कठुआ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के अगले दिन मंगलवार को डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने जंगल में घेराबंदी कर ली है। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर सज्जान और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लाल द्रमण के बीच गोली गद्दी से पांच किमी दूर जंगल में मुठभेड़ जारी है।
एजेंसियों को सूचना मिली थी कि इस घने जंगल में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इस पर सेना, सीआरपीएफ, एसओजी और जिला पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
देर शाम सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इससे जंगल से सटे आबादी वाले क्षेत्र में गांववासी डरे हुए हैं। वहीं, पुलिस व सेना के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी
Latest Articles
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...
सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...
भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...
भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...
नई दिल्ली। भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...
ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...

















