रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंच कर मृतकों के का पंचनामें कई कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिवारों को मामले की जानकारी दी। सभी मृतकों के परिवारों में मौत की खबर मिलने के बाद कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव स्थित हरिद्वार-दिल्ली हाइवे पर हुई। यहां पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को हरियाणा नंबर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार विक्की पुत्र तेलूराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 26 वर्षीय अमित पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम बेहड़की सैदाबाद थाना झबरेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया गया है कि हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अवस्था में विक्की को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को नाजुक मानते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी है।
दूसरी घटना भी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में हुई है। यहां पर नगला इमरती गांव स्थित बाईपास के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में हादसे में हरियाणा के अमृतसर के गांधीनगर निवासी 27 वर्षीय सागर पुत्र सुभाष, विशाल पुत्र गोपाल निवासी ग्राम पिंजरा हरियाणा, विजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी ग्राम बेलड़ा रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरेश चैधरी पुत्र बलवंत निवासी ग्राम बेलड़ा गंभीर अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत हुई।
दो भीषण सड़क हादसे, एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...
डीआरडीओ के स्वदेशी नेत्रा निगरानी सिस्टम को अंतिम मंजूरी मिली
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डी.आर.डी.ओ....
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात...
औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी आपूर्ति से सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध...
नई दिल्ली। सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति पर सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध हटा दिए हैं। आपूर्ति...
मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में...
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों...

















