19.4 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत, 10 लोगों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई भारी बारिश के चलते प्रदेश के तमाम जगहों पर आपदा जैसे हालात बन गए हैं। टिहरी, रुद्रप्रयाग जिलों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में हुई अलग अलग घटनाओं में 10-11 लोगों की मौत हुई है। सभी जगहों पर राहत बचाव कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए एसडीआरएफ भी अलर्ट पर है। एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया बारिश के चलते उत्तराखंड के दो जिले रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल का क्षेत्र काफी अधिक प्रभावित हुआ है। वर्तमान समय में दोनों जिलों की स्थिति सामान्य है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग के दो जगहों पर क्षति हुई है। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कुछ लोग फंस गए थे। जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहा है। उन्होंने बताया गढ़वाल रीजन में राहत बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ की 29 टीमें पहले से ही तैनात की गई थी, जो राहत बचाव कार्य में लगी हैं। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों के राहत बचाव के लिए आठ टीमें तैनात की गई हैं। श्रद्धालुओं में से करीब 200 श्रद्धालुओं को सिरसी हेलीपैड पर सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। 200 लोग फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...