नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने इस साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर आयोग की एक टीम 8 से 10 अगस्त के बीच केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगी और यहां चुनाव कराने की संभावनाओं को परखेगी।
बताया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार खुद आयोग की टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बाकी दोनों चुनाव आयुक्त- ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू भी मौजूद रहेंगे। श्रीनगर में निर्वाचन आयोग की टीम सबसे पहले राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगी। इसके अलावा यह टीम केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी और केंद्र बलों के अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य सचिव, डीजीपी, जिला चुनाव अधिकारी और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से भी मुलाकात करेगी।
इसके बाद 10 अगस्त को निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू का दौरा करेगी और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से मुलाकात करेगी। चुनाव आयुक्त इसके बाद जम्मू में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी देंगे।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग तैयार
Latest Articles
गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अल नीनो के कारण...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अल नीनो के कारण देश के कुछ...
कांगो में इबोला वायरस के इलाज के लिए दो संभावित दवाओं का क्लीनिकल परीक्षण...
नई दिल्ली। कांगो में इबोला वायरस के इलाज के लिए दो संभावित दवाओं का क्लीनिकल परीक्षण शुरू हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के...
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बावजूद देश में कहीं भी किसी...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बावजूद देश में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के...
पांच साल मुख्यमंत्री के बेमिसाल, सशक्त नेतृत्व से समृद्ध हो रहा उत्तराखंडः वर्मा
देहरादून। पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर देवभूमि उत्तराखंड को...

















