25.2 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां जम्मू पहुंचीं, विशेष वाहनों से कश्मीर रवानगी

जम्मू : विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां जम्मू पहुंचना शुरू हो गई हैं। रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन जम्मू पर सीआईएसएफ की दो कंपनियों का जिला पुलिस ने हार पहनाकर स्वागत किया। शाम तक विभिन्न सुरक्षाबलों की करीब 40 कंपनियां पहुंच चुकी थीं। इनमें आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी शामिल हैं। जम्मू पहुंचने के बाद विशेष वाहनों से कंपनियों को कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया। एसआरटीसी की बसों और ट्रकों में इन्हें भेजा गया।
जानकारी के अनुसार चुनाव में करीब एक हजार कंपनियां तैनाती की जानी हैं। इनमें से 500 कंपनियां पहले से जम्मू कश्मीर में मौजूद हैं, जबकि 500 से 600 कंपनियां अतिरिक्त मंगवाई गई हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होना है। कश्मीर में 24 सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है। इन सीटों के लिए करीब 35 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।
वहीं, राजोरी-पुंछ, रियासी, कठुआ, उधमपुर और डोडा में भी सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। संवेदनशील और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले ही एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। इन इलाकों में 9 जून के बाद से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।
इन हमलों में न सिर्फ सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया, बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों पर भी हमले किए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि आतंकी चुनाव में खलल डालने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना सकते हैं या फिर आम नागरिकों पर हमला कर उन्हें डरा धमका सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी...

0
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने आज विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि...

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह विशाखापत्तनम में विश्व हाथी दिवस-2026 के राष्ट्रीय समारोह में...

0
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 33 हाथी...

12 विधेयकों के पारित होने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। पिछले महीने की 20 तारीख से शुरू...

मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

0
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...