29.8 C
Dehradun
Thursday, June 4, 2026


spot_img

बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से, पेश होगा दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने वाला विधेयक

कोलकाता। बंगाल की ममता सरकार ने सोमवार से बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू बुलाया है। सरकार ने एलान किया है कि सत्र में दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए संशोधित विधेयक पारित किया जाएगा। भाजपा ने भी इस विधेयक का समर्थन करने की घोषणा की है।
सरकारी आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी की घटना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दुष्कर्म के दोषियों को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए संशोधित विधेयक पारित कराने के लिए सोमवार से बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू होगा। पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और अन्य दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार, तीन सितंबर, मंगलवार को राज्य सरकार की तरफ से दुष्कर्मियों को फांसी के लिए विधानसभा में संशोधित विधेयक पेश किया जाएगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने बताया कि विधेयक पारित किए जाने के बाद उसी दिन शाम में इसे मंजूरी के लिए राजभवन को भेज दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों की सहायता के लिए 10,000 करोड़ रुपये के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहायता देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये के ‘एटीएफ...

एनपीसीआई ने कंबोडिया के एसीएलईडीए बैंक के साथ साझेदारी कर यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू...

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पी.सी.आई) ने कंबोडिया में यूपीआई भुगतान सुविधा आरंभ करने के लिए कंबोडिया के प्रमुख वाणिज्यिक बैंक एसीएलईडीए बैंक...

भारत में आवागमन वाहन पारितंत्र अब किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रहेगा: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत में आवागमन वाहन पारितंत्र अब किसी एक तकनीक पर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाओस की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में लाओस की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने से भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति...

उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में युवाओं की सहभागिता को सुदृढ़ करने के लिए विकसित...

0
देहरादून। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग ने मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) के माध्यम से विकसित जीवंत ग्राम कार्यक्रम...