16.2 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

‘हिंद महासागर में भारत पसंदीदा सुरक्षा साझीदार’, राजनाथ सिंह बोले- 2047 तक नौसेना को बनाएंगे पूर्ण आत्मनिर्भर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अब हिंद महासागर क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा साझीदार के रूप में देखा जाता है। उन्होंने भारतीय नौसेना को हिंद महासागर में शांति और समृद्धि बढ़ाने में महती भूमिका निभाने के लिए सराहने करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आर्थिक, जियोपॉलिटिकल, व्यापारिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद मूल्यवान और संवेदनशील है। रक्षा मंत्री ने गुरुवार को यहां नौसेना के कमांडरों की दूसरी बैठक में जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारतीय नौसेना को अत्याधुनिक युद्धपोतों, पनडुब्बियों आदि से लैस करके उसकी क्षमताओं को बढ़ाकर उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। अब नौसेना को एक खरीददार से वर्ष 2047 तक पूर्णतया आत्मनिर्भर बना दिया जाएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय शिपयार्डों में मौजूदा समय में 64 जहाजों और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं। 24 अतिरिक्त प्लेटफार्मों पर भी निर्माण के आदेश दिए गए हैं। पिछले पांच सालों में नौसेना के आधुनिकीकरण बजट के दो-तिहाई हिस्से को स्वदेशी अधिग्रहण में खर्च किया गया है। इससे घरेलू डिफेंस इकोसिस्टम में बढ़-चढ़कर विकास हुआ है।
उन्होंने सैन्य सुरक्षा के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि पहले भारत को समुद्री तटों वाले और जमीन से घिरे देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब इसे द्वीप देश के रूप में देखा जाता है, जिसकी जमीन पर भी सीमाएं हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है। इससे ही यह महासागरीय क्षेत्र बहुमूल्य बनता है, लेकिन इसी क्षेत्र में समुद्री लुटेरों, जहाजों के अपहरण, ड्रोन हमले, मिसाइलों के हमले और समुद्री केबिल कनेक्शन में बाधा आना भी इसे अत्यधिक संवेदनशील बनाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...

नवरात्र पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

0
देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद...

वन्यजीव बोर्ड समिति की बैठक में वन्यजीव संरक्षण पर प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर किया...

0
देहरादून। एफएसआई और बीआईएसएजी-एन ने वन अग्नि प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों, रिमोट सेंसिंग और एआई/एमएल-आधारित उपकरणों के उपयोग को मजबूत करने के...

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...