लखनऊ। नादरगंज स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार देर रात कमला पसंद व राजश्री गुटखा फैक्ट्री में आग लग गई। लपट व धुआं निकलता देख भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने परिसर में मौजूद 300 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाला और तीन घंटे में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने देर शाम के फ्लावर प्राइवेट(कमला पसंद व राजश्री गुटखा) मसाला फैक्ट्री की द्वितीय तल पर संदिग्ध हालात में आग लगने की सूचना मिली।
मौके पर सरोजनीनगर, पीजीआइ आलमबाग समेत अन्य स्टेशन से गाड़ियां रवाना की गई। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते कंपनी के अंदर से आग की लपटे निकलने लगी।
घटना की सूचना मिलने के काफी देर तक दमकल विभाग व पुलिस के पहुंचने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। फैक्ट्री में 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। एक टीम ने सभी को बाहर निकालने के लिए अनाउंसमेंट करना शुरु किया गया। धुएं में कुछ दिखाई न देने से निकल नहीं पा रहे थे। किसी तरह सभी को डेढ़ घंटे में बाहर निकाला गया। वहीं आग बुझाने में एक दर्जन वाहनों को पानी ढोने के लिए लगाया गया। इन दमकल कर्मियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यहां के कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी के द्वितीय तल पर कटी हुई सुपारी को विद्युत हीटरों से सुखाया जाता है। आशंका व्यक्त की जाती है कि इन्हीं हीटरों में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने से कंपनी को कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी के लिए कंपनी के मालिक समीर मित्तल से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सका
कमला पसंद गुटखा फैक्ट्री में लगी आग, बाल-बाल बचे 300 से ज्यादा लोग
Latest Articles
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...
सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...
खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

















