शहडोल: शहडोल-अनूपपुर की सीमा में स्थित सोडा फैक्टरी में शनिवार की देर शाम कैलोरिन गैस के पाइप लाइन में रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग घरों से निकलकर बाहर भाग रहे हैं। हड़कंप की जानकारी लगते ही अनूपपुर के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस गैस के रिसाव से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 60 से अधिक लोगों को ऐसी दिक्कतें आई हैं, जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रखकर उपचार दिलवाया जा रहा है।
बता दें कि अमलाई स्थित सोडा फैक्टरी में अभी से कुछ देर पहले क्लोरीन गैस के पाइपलाइन में रिसाव हुआ है। वहां आसपास रहने वाले लोगो का घरो के अंदर दम घुट रहा है। क्लोरीन गैस से प्रभावित लोगो को अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक 60 से अधिक स्थानीय लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। इनमें बड़े, बूढ़े व बच्चे भी शामिल है। प्रभावितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद सोडा फैक्टरी के आसपास रहने वाले कुछ लोगों का अचानक घर के अंदर दम घुटने लगा और चक्कर आना शुरू हो गया।
तब तक किसी को इस बात का अहसास नहीं था कि अचानक यह सब कैसे हो रहा है। थोड़ी देर बाद क्षेत्र में आग की तरह यह खबर फैल गई कि वहा फैक्टरी में क्लोर्रीन गैस के पाइप में रिसाव हुआ है। देखते ही देखते दर्जनों लोग इस विषैली गैस की चपेट में आ गये। जिसके बाद प्रभावितों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। फिलहाल वहा अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रहत व बचाव कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
सोडा फैक्टरी पाइपलाइन से क्लोरीन गैस हुई लीक, रिसाव से 60 लोग आए चपेट में
Latest Articles
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...
सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...
खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

















