23.1 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों व यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। जिन ब्लॉकों में चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाना है, उनकी डीपीआर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि निर्माण कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके। इसके अलावा विभाग में एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों को शीघ्र भरा जायेगा।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं कार्मिकों के रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों तथा यात्रा मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता में रखा गया है, जिसके दृष्टिगत छोटी चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत कर उन्हें उप जिला चिकित्सालय में परिवर्तित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को प्रस्तावित एक दर्जन उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों के ढ़ांचागत विकास के लिये धनराशि जारी की जा सके। डॉ. रावत ने बताया कि एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के लगभग 632 पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अंतर्गत नर्सिंग अधिकारियों के 44 तथा  सीचएचओ के 197 पदों को पूर्व में की गई भर्ती की प्रतिक्षा सूची से भरा जायेगा। जबकि एएनएम के 391 पदों को वर्षवार मेरिट सूची के आधार पर भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत टैक्नीशियन संवर्ग के विभिन्न रिक्त पदों तथा वार्ड ब्वाय के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।
बैठक में चिकित्सा इकाईयों में दवाईयों एवं उपकरणों की आपूर्ति समय पर उपलब्ध करने, 108 आपातकालीन सेवा का रेस्पांस टाइम कम से कम करने तथा प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया करने को चरणबद्ध समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...