29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं पर डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण

देहरादून। इन दिनों डीएम सविन बंसल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह-सुबह डीएम शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर गए। जहां उन्होंने कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां और लापरवाहियां मिली। जिस पर डीएम खासे नाराज हुए। इतना ही नहीं उन्होंने कंपनी की कार्य प्रणाली से नाराज होकर जुर्माना लगा दिया।
दरअसल, दून शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान में लगी तीन कंपनियों की गाड़ियों की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। इतना ही नहीं जिलाधिकारी सविन बंसल अब तक तीनों कंपनी के खिलाफ करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा चुके हैं, लेकिन आज सुबह डीएम बंसल शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए खुद निकल पड़े।
जब नगर निगम के अधिकारियों इसकी भनक लगी तो सभी अधिकारी आनन-फानन में गार्बेज प्वाइंट और वर्कशॉप पहुंच गए। डीएम बंसल ने मौके पर निरीक्षण किया तो कई वाहन खड़े पाए गए। जिनमें कई वाहन खराब और 32 समय पर कूड़ा उठाने के लिए निकले ही नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने वाहन के अनुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। जहां 14 वाहन वर्कशॉप और 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले। जिस पर भी डीएम नाराज हुए और इस कंपनी पर भी जुर्माना लगाने को कहा। डीएम बंसल ने वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक कराने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने को कहा।
इसके बाद डीएम ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया। उन्होंने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को जांचा। जायजा लेने के बाद डीएम कंपनी के काम से नाराज हुए और सही से काम करने के लिए अंतिम अवसर दिया। तीनों कंपनियों पर डीएम ने 1 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...