23.8 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

होटलों पर बड़ी कार्रवाई, आठ होटल सील

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर होटलों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। साहिबाबाद में कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने एक्शन लिया। इस दौरान आठ होटल को सील कर दिया गया। वहीं, होटलों पर पुलिस का छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस होटलों में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पुलिस ने होटलों को सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से होटलों के मालिकों में हड़कंप मचा है।
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में होटलों की चेकिंग की गई थी। इस दौरान पाया गया कि कई होटल बिना वैध प्रपत्रों के चल रहे थे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को पत्राचार किया गया। उसी कड़ी में मंगलवार को उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्होंने जीटी रोड सर्विस लेन पर ओम पैलेस होटल राजेंद्र नगर एमफोरयू सिनेमा के पास ब्लू मून होटल, देव इन होटल, राजेंद्र नगर मदर डेयरी के पास औरचिड होटल, रायल ब्लू होटल, सनशाइन होटल, कम्फर्ट इन होटल, राम कृष्ण विहार में सनसाईन होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...