34.9 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद; 2 मजदूरों की भी मौत

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के बारामुला जिले में एलओसी के पास गुरुवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने गश्त पर निकले एक सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो सैन्य कुलियों (पोर्टर) की भी मौत हुई है। इसके अलावा तीन जवान घायल हुए हैं। हमला गुलमर्ग सब सेक्टर के ऊपरी क्षेत्र बूटापथरी में हुआ है। सूचना मिलते ही सेना व अन्य सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र को घेर लिया है। हमले के बाद भाग निकले आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा दिया गया है। वहीं, घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि उत्तरी कश्मीर के बूटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं।
वहीं कश्मीर में सरकार बनने के बाद हो रहे आतंकी हमलों की राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।
पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला है। इससे पहले रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में छह गैर-स्थानीय मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर मारे गए थे। वहीं, 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कश्मीर घाटी में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से जम्मू-कश्मीर में स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए पूरी लगन से काम करने का आह्वान किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...