रोहतक। रोहतक से दिल्ली जा रही दिल्ली मेमो रेलगाड़ी के एक बोगी में सांपला से आगे खरखौदा पुल के पास विस्फोट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। चार यात्रियों को हलकी चोट लगी है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रेलवे व जिला अधिकारियों के अनुसार हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोई व्यक्ति गंधक-पोटाशगन लेकर जा रहा था और उससे ही विस्फोट हुआ है। इस दौरान दिल्ली से पहुंची एक टीम ने भी पूछताछ की। एफएसएल की टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। बम निरोधक टीम को भी सूचना दी।
पुलिस के अनुसार रोहतक रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ी करीब 4:20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन में करीब दो हजार यात्री सवार थे। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से की पूछताछ रोहतक से भी आरपीएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की। बताया गया कि कोई यात्री झोले में पोटाशगन लिए हुआ था जिस कारण वह पोटाशगन दबाव के कारण चल गई और हादसा हो गया। पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी हर एंगल से जांच में जुटे हैं। विस्फोट के चलते काफी देर तक रेलगाड़ी को खड़ा रखा गया, बाद में ट्रेन को रद कर दिया गया। बाकी यात्री निजी वाहनों व दूसरी रेलगाड़ी आने पर अपने गंतव्य की ओर गए। काफी मात्रा में ट्रैक पर मिली पोटाशगन जिस समय रेलगाड़ी में हादसा हुआ उस समय रेलवे ट्रैक के बीच में पोटाशगन से भरा कट्टा भी बरामद किया गया। त्योहार सीजन में यह घटना सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच बैठा दी है और इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। ट्रेन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
दीपावली त्योहार है और लोग विस्फोटक पदार्थ लेकर रेलगाड़ी में सफर कर रहे हैं, जो अपने आप में सुरक्षा में सेंध है। इन दिनों किसी भी ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ज्वलनशील पदार्थ को ले जाने की अनुमति नहीं होती और पोटाश गंधक ले जाया जा रहा है। इसी कारण सोमवार को हादसा भी हो गया। यह पोटाशगन काफी खतरनाक होती है। इस तरह की सुरक्षा में सेंध लगाना बड़ी बात है। इस तरह यात्रियों की चेकिंग होनी अनिवार्य होनी चाहिए। तभी इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।
जींद से दिल्ली जा रही ट्रेन में विस्फोट, कई यात्री थे सवार
Latest Articles
पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...
एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...

















